• Sitemap

 

SAMEER 14 से 30 सितम्बर के दौरान आयोजित हिन्दी दिवस/हिन्दी पखवाड़ा 2023

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था में हिन्दी दिवस / हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन 14-30 सितम्बर, 2023 तक बड़े धूमधाम से मनाया गया ।  14 सितम्बर 2023 को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया गया तथा हिन्दी पखवाड़े के शुभारम्भ में 15 सितम्बर, 2023 को समीर, खारघर में पहली बार कर्मचारी सदस्यों के लिए ‘ भारत की अर्थव्यवस्था पहले स्थान पर लाने  के प्रयास’, ‘हिन्दी दिवस का महत्व’ तथा ‘भारत में जी-20 सम्मलेन के आयोजन का प्रभाव’ इन विषयों पर हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें 19 सदस्यों ने भाग लिया ।

संस्था में कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए मानक वर्तनी, मानक मसौदे, राजभाषा से संबंधित समितियां तथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में हिन्दी में कार्य इत्यादि विषयों पर दिनांक 20-21 सितम्बर 2023 को 02 दिन के लिए राजभाषा परामर्श, मार्गदर्शन और प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. आलोक वर्मा, वैज्ञानिक (ई) एवं नोडल अधिकारी (राजभाषा) ने हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए राजभाषा परामर्श कार्यक्रम की रुपरेखा व पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला उसके तुरंत बाद श्री पूरन चन्द्र विश्वकर्मा, राजभाषा परामर्शदाता, पूर्व संयुक्त निदेशक, केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा, राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा व्याख्यान दिया । राजभाषा परामर्श, कार्यक्रम के दूसरे दिन श्री अरुण गायकवाड, हिन्दी अधिकारी ने राजभाषा प्रेरणा कार्यक्रम की रुपरेखा एवं पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला उसके बाद कार्यक्रम को शुरुआत हुई ।

प्रतियोगिता

तिथि

 

समय

स्थान

हिन्दी निबंध प्रतियोगिता

 

25.09.2023

अपराह्न 3.00 से 4.00 बजे तक

मुंबई : व्याख्यान कक्ष,

5 वां तल

 

हिन्दी टिप्पण आलेखन तथा हिन्दी अनुवाद प्रतियोगिता

 

26/09/2023

 

अपराह्न 3.00 से 4.00 बजे तक

मुंबई : व्याख्यान कक्ष/

5 वां तल

कविता पाठ प्रतियोगिता

27/09/2023

अपराह्न 3.00 बजे से 5.00 बजे तक

मुंबई : व्याख्यान कक्ष,

5 वां तल (खारघर के कर्मचारियों ने ऑनलाईन भाग लिया )

 

आयोजन तस्वीरें

हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिंदी - पखवाड़ा 2023
हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिन्दी-पखवाड़ा-2023
हिंदी - पखवाड़ा 2023